तालिबान ने सरकार में महिलाओं को शामिल करने का किया वादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगान सरकार आने वाले दिनों में महिलाओं को भी सरकार में शामिल करेगी। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद यह बातें कही है। तालिबान ने मंगलवार को अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार की घोषणा की थी, जिसमें किसी भी महिला को मंत्री के तौर पर शामिल नहीं किया था। मुजाहिद ने बुधवार को बीएफएमटीवी न्यूज चैनल …

काबुल। अफगान सरकार आने वाले दिनों में महिलाओं को भी सरकार में शामिल करेगी। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद यह बातें कही है। तालिबान ने मंगलवार को अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार की घोषणा की थी, जिसमें किसी भी महिला को मंत्री के तौर पर शामिल नहीं किया था।

मुजाहिद ने बुधवार को बीएफएमटीवी न्यूज चैनल से कहा, “यह सरकार अंतरिम है। शरिया कानूनों के सम्मान के लिए महिलाओं हेतु पद होंगे। यह एक शुरुआत है, लेकिन हम महिलाओं के लिए सीटें तलाशेंगे। वे सरकार का हिस्सा हो सकती हैं। यह दूसरे चरण में होगा।” उल्लेखनीय है कि काबुल के निवासियों ने देश के शासन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर काबुल के पश्चिमी भाग दश्ते बारची इलाके में विरोध प्रदर्शन किया।

संबंधित समाचार