मुरादाबाद: सड़क पार करती विधवा वृद्धा को मारुति वैन ने रौंदा, मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलेट थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पार करते समय वृद्धा को तेज रफ्तार मारुति कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा छजलेट में थाने के पास रहने वाली …
मुरादाबाद, अमृत विचार। छजलेट थाना क्षेत्र में देर रात सड़क पार करते समय वृद्धा को तेज रफ्तार मारुति कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा छजलेट में थाने के पास रहने वाली 67 वर्षीय हनीफा के पति आशिक अली की मौत हो चुकी है। देर रात करीब 11 बजे सड़क पार कर रही थी। इस दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार मारुति कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में हनीफा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को कार समय पकड़ लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने हनीफा के सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधवा हनीफा के चार बेटे और पांच बेटियां हैं।
