मुरादाबाद: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अस्पतालों में देखी सुविधाएं
मुरादाबाद, अमृत विचार। सदस्य राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने जिला अस्पताल में पोषक पुनर्वास केंद्र, महिला अस्पताल में नवजात शिशु उपचार इकाई और लेवल टू कोविड अस्पताल में बच्चों के इलाज की व्यवस्था को देखकर सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिलाने के निर्देश दिए। आक्सीजन प्लांट के बारे में भी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सदस्य राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने जिला अस्पताल में पोषक पुनर्वास केंद्र, महिला अस्पताल में नवजात शिशु उपचार इकाई और लेवल टू कोविड अस्पताल में बच्चों के इलाज की व्यवस्था को देखकर सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिलाने के निर्देश दिए। आक्सीजन प्लांट के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि उपकरणों को संचालित करने वाले विशेषज्ञ और चिकित्सक इलाज में पूरी गंभीरता और सावधानी बरतें। मरीजों को त्वरित और प्रभावी इलाज दिलाना सभी का लक्ष्य होना चाहिए। जिन सुविधाओं की जरूरत हो उसे आयोग को बताएं, हम अपने स्तर पर उसे दिलाने की पहल करेंगे।
उन्होंने छह माह से कम उम्र के अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में लाकर इलाज करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डाँ एमसी गर्ग, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य, जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाँ राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे
