अमरोहा: हसनपुर में लगभग 400 ने कराया कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। सरकार की मंशा के अनुरूप अब जनता में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कराने के लिए जागरूकता आ रही है और टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हसनपुर टीकाकरण केंद्र पर लगभग 400 व्यक्तियों ने वैक्सीन का टीकाकरण कराया। गुरुवार को नगर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन …
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। सरकार की मंशा के अनुरूप अब जनता में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कराने के लिए जागरूकता आ रही है और टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हसनपुर टीकाकरण केंद्र पर लगभग 400 व्यक्तियों ने वैक्सीन का टीकाकरण कराया।
गुरुवार को नगर के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कराने के लिए भारी संख्या में नगर एवं क्षेत्रवासियों की भीड़ पहुंची। जिसके कारण अस्पताल में अस्पताल स्टाफ के हाथ-पैर फूल गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण कराने आए व्यक्तियों की सहूलियत के लिए एक कमरे में स्टाफ बैठाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई थी।
स्वास्थ्य विभाग की मंशा है की संभावित कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से पहले ज्यादातर लोगों के कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण हो जाए, जिससे लोग सुरक्षित रह सके। अस्पताल में पहुंची भारी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए अस्पताल प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित बरू द्वारा बताया गया की वैक्सीन का टीकाकरण कराने के लिए भारी संख्या में लोग अस्पताल आ रहे हैं और टीकाकरण करा रहे हैं।
