बदायूं: बच्चे पढ़ाई की जगह कर रहे हैं बागवानी, अध्यापक खा रहे हैं उनके हिस्से की रोटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। कोरोना के बाद किसी तरह बच्चों के लिए स्कूल खोले गए हैं लेकिन इस प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जगह उनसे काम कराया जा रहा है। वहीं, अध्यापक बच्चों की सेहत से भी खेलने से नहीं चूंक रहे हैं। यह मामला “बिल्सी” अंबियापुर ब्लॉक के मिर्जापुर सोरहा प्राथमिक विद्यालय का …

बदायूं, अमृत विचार। कोरोना के बाद किसी तरह बच्चों के लिए स्कूल खोले गए हैं लेकिन इस प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जगह उनसे काम कराया जा रहा है। वहीं, अध्यापक बच्चों की सेहत से भी खेलने से नहीं चूंक रहे हैं।

यह मामला “बिल्सी” अंबियापुर ब्लॉक के मिर्जापुर सोरहा प्राथमिक विद्यालय का है। जहां बच्चों के स्कूल आने पर उन्हें किताबों की जगह खुरपी पकड़ा दी जाती है। जानकारी के मुताबिक मासूम बच्चों से खुरपी से पौधों की निराई करवाई जा रही है। इतना ही नहीं बच्चों को मिड डे मील में खाने के लिए सिर्फ चावल और आलू दिए जा रहे हैं। वहीं, अध्यापक रोटी खा रहे हैं। बच्चों ने बताया कि रोटी केवल अध्यापकों के लिए ही बनाई जाती है।

 

संबंधित समाचार