बाराबंकी: पार्क के शिलान्यास के अवसर पर भाजपा विधायक ने कही बड़ी बात, जानें क्या….
बाराबंकी। “भाजपा ने हमेशा विकास की राजनीति की है और मैने अपने विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं।“ ये बात विकास खण्ड पूरेडलई में मनरेगा योजना के तहत पार्कों के शिलान्यास के अवसर पर दरियाबाद विधायक सतीश चन्द्र शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि जब से मुझे दरियाबाद क्षेत्र …
बाराबंकी। “भाजपा ने हमेशा विकास की राजनीति की है और मैने अपने विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं।“ ये बात विकास खण्ड पूरेडलई में मनरेगा योजना के तहत पार्कों के शिलान्यास के अवसर पर दरियाबाद विधायक सतीश चन्द्र शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि जब से मुझे दरियाबाद क्षेत्र की जनता ने विधायक बनाया है। उसके बाद से लगातार मैंने जनता की सेवा तो की ही है। उनके सुख दुख में साथ रहा हूं और क्षेत्र में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
शर्मा ने आगे कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में शायद ही ऐसा कोई गांव बचा हो जहां पर मैंने विकास की किरण न पहुंचाई हो। जो भरोसा दरियाबाद क्षेत्र की जनता ने मुझ पर किया था मैंने उनके भरोसे को मजबूत करने का प्रयास किया है। विरोधी पार्टी के नेता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन उनके आरोपो में कोई भी दम नहीं है।

आगे शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जितनी भी विकास की योजनाएं चलाई हैं उन सभी योजनाओं का लाभ गरीब तबके का हर व्यक्ति पा रहा है। शर्मा ने विकास खण्ड पूरेडलई की ग्राम पंचायत सुखीपुर और ग्राम पंचायत खमौली में मनरेगा पार्कों के निर्माण की आधारशिला रखी। इस मौके पर उनके साथ में नगर पंचायत टिकैतनगर के चेयरमैन जगदीश गुप्ता, ब्लाक प्रमुख रत्नेश सिंह मिन्टू, मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, लक्ष्मीकांत मौर्या, हरीश द्विवेदी, युगुल किशोर शुक्ला, सतीश चौहान, राजेश चौहान, राजीव मिश्रा, मधुकर तिवारी, राम आधार के अलावा पूरेडलई ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी संतोष सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
