बाराबंकी में गरजे ओवैसी, भाजपा को बताया मुसलमान विरोधी पार्टी
बाराबंकी। जबसे मोदी की केंद्र में सरकार बनी है सबसे ज्यादा दलितोंए पिछड़ेए मुसलमानों का शोषण हुआ है। भाजपा मुसलमानों की विरोधी पार्टी है। उक्त विचार एआईएमआईएम के अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने शहर के इमामबाड़ा स्थित चंदना मे शोषित वंचित समाज सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा। कड़ाके की धूप में भी उनके चाहने वालो …
बाराबंकी। जबसे मोदी की केंद्र में सरकार बनी है सबसे ज्यादा दलितोंए पिछड़ेए मुसलमानों का शोषण हुआ है। भाजपा मुसलमानों की विरोधी पार्टी है। उक्त विचार एआईएमआईएम के अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने शहर के इमामबाड़ा स्थित चंदना मे शोषित वंचित समाज सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा। कड़ाके की धूप में भी उनके चाहने वालो का तांता लगा रहा। पार्टी के अध्यक्ष ओवैसी ने आगे कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस की गोली का निशाना मुसलमान थे।
ओवैसी ने प्रदेश मुखिया आदित्यनाथ योगी पर विकास को लेकर तंज करते हुए कहा कि योगी बाबा कहते हैं सबसे ज्यादा विकास हमारी पार्टी ने किया, लेकिन हमें तो कहीं विकास नहीं दिखा अलबत्ता सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढ़े, लूट, खसौट, बलात्कार, जैसी घटनाएं देखने को मिल रहे हैं क्या इसे विकास कहते हैं। अगर इसे विकास कहते है तों नहीं चाहिए ऐसी सरकार। उन्होंने आगे कहा कि हम पर और हमारी पार्टी पर इल्जाम लगता है कि बीजेपी की बी पार्टी है जो सरासर गलत है हमने हमेशा मुस्लिम विरोधियों के खिलाफ आवाज बुलन्द की है।
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने सभा के दौरान भाजपा, काग्रेस, सपा और बसपा के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि जिले के सदर से विधायक है जिन्होंने मुसलमानों का वोट लेने के बाद भी उन्हें गाली देते। कुछ महीने पहले जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को वहां के एसडीएम द्वारा शहीद कर दी जाती है, और उस एसडीएम का योगी जी प्रमोशन कर सीडीओ बना दिया जाता है। लेकिन किसी भी पार्टी ने इसका विरोध नहीं किया। सपा के विधायक सुरेश यादव ने भी इसके विरोध में आवाज नहीं उठाई और कहते है हम मुसलमानों की रक्षा करते हैं।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की आने वाले विधानसभा के चुनाव में हमारी पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से वोट देकर विजय बनाये तभी मुसलमानों की ताकत होगी और अपने हक के लिये लोकसभा व विधानसभा में आवाज बुलन्द कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसान नेता नसीर लाला सहित कई लोगो को पार्टी में शामिल किया गया। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर फैसल मलिक, कुँवर जामी, विकास श्रीवास्तव, दानिश अहमद, शत्रोहन गौतम, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद गुलजार राइन आदि कार्यकता मौजूद रहे।
सभी राजनीतिक पार्टियों ने मुसलमानों को दिया धोखा
जबसे केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तबसे मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। कभी लव जिहाद तो मॉब लिंचिंग की आड़ में दलित मुस्लिमों की हत्या हो रही है। ओवैसी ने पहलू खान का हवाला देते हुए कहा कि किस तरह से गाय को लेकर उसकी हत्या की गई लेकिन किसी ने भी उसके परिवार वालो की मदद नहीं की। हमने जब सुना तो फौरन उसके परिवार वालो से मिलकर पीड़ित परिवार की मदद का भरोसा दिलाया। योगी मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन है और उससे बड़ा दुश्मन मुलायम का बेटा अखिलेश यादव है। अखिलेश की सरकार में मुजफ्फरनगर में सबसे बड़ा दंगा हुआ था उसमें सबसे ज्यादा मुसलमानों की हत्या कराई गई।
भाषण में ओवैसी ने प्रत्याशियों के नाम नहीं लिया
असुद्दीन ओवैसी ने अपने भाषण में किसी भी प्रत्याशियों के नाम नहीं लिया जबकि सदर विधान सभा से कुंवर जामी और रामनगर से प्रबल दावेदार विकास श्रीवास्तव ने अपनी दावेदारी की और क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे है। लेकिन आज एआईएमआईएम के अध्यक्ष ने अपने भाषण के दौरान सबको हैरान कर दिया। कही ऐसा तो नहीं सदर से कुंवर जामी का टिकट कट जायेगा। जबकि कुंवर जामी असुद्दीन ओवैसी के ठीक बगल में खड़े नजर आ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि ओवैशी ने कुँवर जामी को नजर अंदाज करते रहे। बताते चले कि कुछ ही दिन पहले कुँवर जामी अपने समर्थकों के साथ बसपा पार्टी को छोड़कर एआईएमआईएम पार्टी में शामिल हुवे थे।
तिरंगे का हुआ अपमान
एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने देश के झंडे का अपमान किया कार्यक्रम स्थल के पास देश के झंडे को एक खम्बे में लपेट दिया, ठीक उसके सामने पार्टी के असुद्दीन ओवैसी की कुर्सी लगी हुई थी इसके बावजूद ओवैशी ने इस पर कुछ भी बोलने से बचते रहे और न किसी कार्यकर्ताओ को उसे वहां से हटाने के लिये कहा। अब ये देखना है कि प्रशासन देश के झंडे का अपमान करने वालो के खिलाफ किया कार्यवाही करती है।
