हरदोई: सुविधा शुल्क मांगने वाले लेखपाल को जिला प्रशासन ने किया निलंबित
हरदोई। ग्रामीणों से सुविधा शुल्क मांगने वाला वाले चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया सुविधा शुल्क मांगने का वीडियो प्रसारित होने पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी बीएन उपाध्याय ने बताया है कि तीन सितम्बर को ग्राम बेरिया नजीरपुर ब्लाक बिलग्राम के पंचायत भवन में आयोजित चकबन्दी चौपाल में …
हरदोई। ग्रामीणों से सुविधा शुल्क मांगने वाला वाले चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया सुविधा शुल्क मांगने का वीडियो प्रसारित होने पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी बीएन उपाध्याय ने बताया है कि तीन सितम्बर को ग्राम बेरिया नजीरपुर ब्लाक बिलग्राम के पंचायत भवन में आयोजित चकबन्दी चौपाल में जमीन बन्धन मुक्त कराने के प्रकरण में चकबन्दी लेखपाल राघवेन्द्र सिंह यादव द्वारा ग्रामीणों से धनराशि मांगने का हुए वीडिया वायरल हुआ था।
जिसकी जांच में प्रकरण सत्य पाने जाने एवं उक्त चकबन्दी लेखपाल को दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही करने के लिए संस्तुति पत्र शासन को भेजा गया है। खास बात यह है कि उक्त चौपाल का आयोजन जिलाधिकारी के विशेष निर्देश पर किया गया था।
