लखनऊ: संविदा बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार स्थगित, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा-संविदा कर्मचारी संघ और पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के बीच गुरुवार को वार्ता हुई, जिसमें मांग-पत्र पर परीक्षण के आश्वासन पर कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज व संघ की ओर से प्रदेश महामंत्री देवेंद्र …

लखनऊ। समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा-संविदा कर्मचारी संघ और पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन के बीच गुरुवार को वार्ता हुई, जिसमें मांग-पत्र पर परीक्षण के आश्वासन पर कार्य बहिष्कार स्थगित कर दिया गया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज व संघ की ओर से प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

संघ के पदाधिकारियों ने मस्टरोल व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को समायोजित कर समान कार्य का समान वेतन देने, कर्मचारियों को 18000 रुपये प्रति माह वेतन देने की मांग की। इस पर पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष ने मांग-पत्र का परीक्षण कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 10 सितंबर से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार व सार्वजनिक स्वैच्छिक अवकाश कर इको गार्डन आलमबाग लखनऊ में चल रहे धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। इसके स्थान पर क्रमिक अनशन शुरू करने और 23 सितंबर को प्रदेश भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक मांग-पत्र पर परीक्षण नहीं हो जाता, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

संबंधित समाचार