बरेली: सीसीटीवी फुटेज भी पास, फिर भी 17 दिन बाद चोरी नहीं खोल सकी कोतवाली पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसडीएम की बैठक में शामिल होने पहुंची एक महिला बीएलओ की स्कूटी सदर परिसर से ही चोरी हो गई। स्कूटी न मिलने पर महिला ने हंगामा किया था। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी चोरी होने की पुष्टि हुई। घटना को करीब 17 दिन बीत गए। एसडीएम कार्यालय से दिनदहाड़े हुई चोरी को भी …

बरेली, अमृत विचार। एसडीएम की बैठक में शामिल होने पहुंची एक महिला बीएलओ की स्कूटी सदर परिसर से ही चोरी हो गई। स्कूटी न मिलने पर महिला ने हंगामा किया था। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी चोरी होने की पुष्टि हुई। घटना को करीब 17 दिन बीत गए। एसडीएम कार्यालय से दिनदहाड़े हुई चोरी को भी कोतवाली पुलिस अभी तक नहीं खोल सकी है।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत नीतू रानी की नई स्कूटी पुलिस सुरक्षा के बीच से चोरी हो गई। नीतू रानी ने बताया कि 18 अगस्त को सदर तहसील में एसडीएम के साथ सभी बीएलओ की बैठक थी जिसकी वजह से वह भी वहां पहुंची थीं। बताया कि स्कूटी स्टैंड पर खड़ी करके वह बैठक में शामिल होने सभागार में चली गईं। बैठक खत्म होने तक उनकी स्कूटी चोरी हो चुकी थी। बाहर आकर काफी देर तक उन्होंने स्कूटी ढूंढ़ीं पर न मिलने पर शिक्षिका ने हंगामा कर दिया।

हंगामे पर एसडीएम ने कैंपस का सीसीटीवी फुटेज मंगवाया जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति परिसर के अंदर से ही महिला शिक्षिका की नई स्कूटी ले जाता दिखाई दिया। सदर परिसर के अंदर से ही चोरी की पुष्टि होने के बाद महिला ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वहीं लापरवाही और लेटलतीफी के चलते कोतवाली पुलिस ने घटना के चौथे दिन 22 अगस्त को भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद भी आज तक कोतवाली पुलिस सदर परिसर में हुई चोरी का राज नहीं खोल सकी है।

संबंधित समाचार