देर रात बरेली पहुंचे प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे ट्रेन से जंक्शन पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा और उनकी टीम के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। यहां से सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से शहर के हालात पर चर्चा की। …

बरेली, अमृत विचार। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे ट्रेन से जंक्शन पहुंचे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा और उनकी टीम के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। यहां से सर्किट हाउस पहुंचे।

सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों से शहर के हालात पर चर्चा की। अधिकारियों से बिजली व्यवस्था पर चर्चा की। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रभारी मंत्री 11 बजे नवाबगंज में प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।

2 बजे से विकास भवन में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। इस बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार समेत सभी विधायक भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार