बाराबंकी: बड्डूपुर में अनियंत्रित होकर नहर में पलटी डबल डेकर बस, टला बड़ा हादसा
बड्डूपुर( बाराबंकी)। जिले में स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग नहर कोठी के पास शुक्रवार सुबह एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। यहां बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसके बाद बड्डूपुर पुलिस ने सभी को यात्रियों को दूसरी बस से उनके घर तक पहुंचाया। बता दें कि दिल्ली से …
बड्डूपुर( बाराबंकी)। जिले में स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग नहर कोठी के पास शुक्रवार सुबह एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। यहां बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इसके बाद बड्डूपुर पुलिस ने सभी को यात्रियों को दूसरी बस से उनके घर तक पहुंचाया।
बता दें कि दिल्ली से बहराइच होते हुए गोंडा जा रही डबल डेकर बस को जनपद गोंडा निवासी ड्राइवर हरिशंकर बस संख्या यूपी 43 टी 2803 को लेकर जा रहे थे। तभी कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के महमूदाबाद कुर्सी मार्ग पर पहुंचते ही ड्राइवर कुछ समझ नहीं पाया और बस नहर में अनियंत्रित होकर पलट गई।
वहीं, बस में सवार 24 यात्रियों में से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इसके अलावा कोतवाली बड्डूपुर प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह को हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां वे सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से निकालकर उनका हाल जाना।
