लखनऊ: BSP ने लिया फैसला…विधान सभा चुनाव में नहीं देगी किसी बाहुबली या माफिया को टिकट
लखनऊ। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधान सभा में प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी बाहुबली या माफिया को पार्टी की ओर से टिकट नहीं दी जाएगी। बसपा ने संकेत दे दिया है कि सरकार आने पर माफियाराज का पूरी तरह …
लखनऊ। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की ओर से विधान सभा में प्रत्याशियों की घोषणा से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी बाहुबली या माफिया को पार्टी की ओर से टिकट नहीं दी जाएगी। बसपा ने संकेत दे दिया है कि सरकार आने पर माफियाराज का पूरी तरह से सफाया करने के साथ कानून का राज स्थापित करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को बड़ी घोषण की है।
मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखाल है कि, ‘बीएसपी 2022 के विधानसभा चुनाव में किसी भी बाहुबली व माफिया को टिकट नहीं देंगी।’ इतना ही नहीं ‘बीएसपी का संकल्प’ कानून से कानून का राज के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी बदल देने का है।’
1. बीएसपी का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष श्री भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है।
— Mayawati (@Mayawati) September 10, 2021
बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को एक के बाद एक तीन ट्वीट किए। ट्वीट में लिखा है कि, ‘बीएसपी का अगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए। इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि यूपी के बीएसपी स्टेट अध्यक्ष भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है।’
वहीं, दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा कि, जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें।
2. जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो।
— Mayawati (@Mayawati) September 10, 2021
ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत नहीं हो। प्रदेश व देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहन की ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी बीएसपी जो कहती है, वह करके भी दिखाती है। यहीं पार्टी की सही पहचान भी है।
