मुरादाबाद: तमंचे के बल पर नकदी-जेवर लूटे, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस की हिमगिरी कालोनी में शस्त्र बदमाशों ने सरेशाम घर में अकेली महिला को बंधक बना लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा लगा कर नकदी व जेवर लूट लिए। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस की हिमगिरी कालोनी में शस्त्र बदमाशों ने सरेशाम घर में अकेली महिला को बंधक बना लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा लगा कर नकदी व जेवर लूट लिए। पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की हिमगिरी कालोनी डबल स्टोरी निवासी मंजू शर्मा गृहणी हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे दीपक का रिश्ता तय हो चुका है। उन्होंने होने वाली बहू के लिए जेवर आदि खरीदने शुरूकर दिए थे। पीड़िता का कहना है कि वह शाम करीब चार बजे वह अपने घर में अकेली थीं। बड़ा बेटा बाहर से कुंडा बंद करके काम पर चला गया था।

इस दौरान मुंह पर मास्क लगाए दो बदमाश उनके घर में घुस गए। उन्होंने चारपाई पर सो रही मंजू शर्मा के हाथ व मुंह बांध दिए। कनपटी पर तमंचे लगाकर और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद अलमारी की चाभी लेकर 25 हजार रुपये, सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी, मोती माला का गिट्टा तथा करीब एक किलोग्राम चांदी समेट कर ले गए। महिला को यह भी पता नहीं लग सका कि बदमाश किस रास्ते से आए और किस रास्ते से गए। काफी देर बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार