गोरखपुर: नगर निगम में मनाई गई गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेशाक्रम में शुक्रवार को आजादी के महोत्सव और चौरीचौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला में गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर निगम स्थित सदन हाल में महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि समारोह आयोजित की गई। महापौर ने अपने …

गोरखपुर। जिले में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के आदेशाक्रम में शुक्रवार को आजादी के महोत्सव और चौरीचौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला में गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर निगम स्थित सदन हाल में महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि समारोह आयोजित की गई।

महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में पन्त जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने असहयोग आन्दोलन, साइमन कमीशन का बहिष्कार करते हुए महात्मा गांधी के नेतृत्व में नमक सत्याग्रह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता, तर्क के धनी और लेखनी से भी सशक्त थे। जिन्हें उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सौंपा गया था।

इन्होंने पूरी कर्मठता, निष्पक्षता और देशभक्त के रूप में अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में सफल छाप छोड़ी। जिससे प्रभावित होकर भारत रत्न से विभूषित किया गया और इन्हें गृहमंत्री का दायित्व भी सौंपा गया। उक्त अवसर पर उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा, पार्षद संजय श्रीवास्तव, आनन्दवर्धन सिंह, मदन लाल अग्रहरि, कार्यालय अधीक्षक पवन मिश्रा, वीआरके देवानन्द राम त्रिपाठी, पीआरओ नगर आयुक्त अजय श्रीवास्तव आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार