लखीमपुर खीरी: दोहरे हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
मोहम्मदी-खीरी, अमृत विचार। पांच माह पूर्व नगर में हुए दोहरे हत्याकांड़ के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुुक्त के पास से एक अवैध तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। जबकि एक सिपाही …
मोहम्मदी-खीरी, अमृत विचार। पांच माह पूर्व नगर में हुए दोहरे हत्याकांड़ के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुुक्त के पास से एक अवैध तमंचा व दो कारतूस भी बरामद हुए है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया है।
एसपी विजय ढुल ने बताया कि मोहम्मदी के मोहल्ला इस्लामाबाद में रहने वाले रामकृष्ण कुशवाहा 45 की पत्नी गुडडी देवी 35 का मोहल्ले में ही रहने वाले इन्द्रपाल का गुडडी देवी के घर आना जाना था। इस दौरान दोनो के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी जानकारी होने पर इन्द्रपाल एवं रामकृष्ण में विवाद शुरू हो गया इससे इन्द्रपाल के अन्दर बदले की भावना पैदा हो गयी।
31 मार्च को इंद्रपाल अवैध तमंचा लेकर रामकृष्ण के घर पहुंचा और घर में घुस कर रामकृष्ण और गुडडी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त कठिना नदी के पास मौजूद है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस को देख अभियुक्त इन्द्र पाल ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली अभियुक्त के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी लाई जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है।
