लखीमपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिला युवक का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर/खमरिया, अमृत विचार। लखनऊ से मजदूरी करके वापस घर आ रहे एक 22 वर्षीय युवक का शव ईसानगर थाना क्षेत्र के परसिया-लाखुन मार्ग के किनारे एक पेड़ से लटकता मिला है। शव बरामदगी के बाद जहां पुलिस आत्महत्या की घटना मान रही है।वही परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। जबकि घटना …

लखीमपुर/खमरिया, अमृत विचार। लखनऊ से मजदूरी करके वापस घर आ रहे एक 22 वर्षीय युवक का शव ईसानगर थाना क्षेत्र के परसिया-लाखुन मार्ग के किनारे एक पेड़ से लटकता मिला है। शव बरामदगी के बाद जहां पुलिस आत्महत्या की घटना मान रही है।वही परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। जबकि घटना स्थल पर मौजूद निशान हत्या की आशंका की तरफ इशारा कर रहे है।फिलहाल पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईसानगर इलाके की परसिया लाखुन रोड पर शुक्रवार को सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे सिरसा के पेड़ में 22 वर्षीय एक युवक का शव लटकता हुआ देखकर पास पड़ोस के लोगों को सूचना दी।जिसकी शिनाख्त रामू पुत्र श्रीराम निवासी सुर्जनपुर के रूप में हुई।इधर सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के बाद परिजन समेत थाने के हल्का दरोगा उपनिरीक्षक सतीश दिवेदी, देशराज सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुचे।

जहां परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि रामू करीब पांच दिन पहले लखनऊ मजदूरी करने गया हुआ था।जहां से वह गुरुवार को घर के लिए निकला था।लेकिन वह घर नहीं पहुचा। जिसको लेकर वह सभी पूरी रात उसकी तलाश कर अपने सगे सम्बन्धियो से पूंछतांछ करते रहे।लेकिन उसका कोई पता नही मिला।सुबह लोगो से जानकारी मिली कि रामू का शव पेड़ से लटका है।

मृतक रामू का फाइल फोटो।

मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।इधर मृतक रामू के जेब से पुलिस ने एक मोबाइल फ़ोन बरामद किया है।जिसमें अंतिम काल गुरुवार की रात्रि करीब 8 बजे होने की पुष्टि हुई है। हालांकि ग्रामीण घटना स्थल पर कई घसीट के निशान समेत जली पड़ी रस्सी को देखकर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है।

वहीं ईसानगर पुलिस के मुताविक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जांच रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या की पुष्टि हो सकेगी।फिलहाल रामू की मौत के बाद मां पिता व भाइयों का रो रो कर बुरा हाल है।जबकि हत्या आत्महत्या के बीच उलझी रामू की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं है।

हत्या, आत्महत्या में उलझी रामू की मौत की गुत्थी
लाखुन परसिया मार्ग के किनारे लगे सिरसे के पेड़ से लटका मिला रामू का शव तमाम अनसुलझी पहेलियों को जन्म दे रहा है।प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण बताते है कि यदि वह अपने गांव सुर्जनपुर जा रहा था तो वह खमरिया से चौरा मार्ग पर न जाकर लाखुन परसिया मार्ग पर क्या करने गया था ? जबकि उसका गांव सुर्जनपुर खमरिया से चौरा मार्ग पर है। चौरा मार्ग से करीब 100 मीटर तक धान के खेत मे आखिर ताजे घसीट के निशान किसके थे?

घटना स्थल के कुछ दूर पर पड़ी जली रस्सी आखिर कहां से आई? रामू के शव के पैर कटीले तारों पर रखे थे,क्या फंदा कसने पर उसे छटपटाहट नही हुई ? जबकि उसके पैरों पर जख्म के कोई निशान नही थे।ऐसे तमाम सवाल ग्रामीणों में उबल रहे है।जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम के पूर्व ही मामले को आत्म हत्या करने की बात कहकर ग्रामीणों व परिजनों की बोलती बंद कर दी थी।फिलहाल रामू की मौत की गुत्थी हत्या व आत्महत्या में उलझी है।

संबंधित समाचार