अयोध्या: 6 वर्षीय बेटे के साथ नहर में गिरी महिला, तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। खंडासा थाना अंतर्गत अमरगंज बाजार स्थित शारदा सहायक नहर कि उत्तर पटरी पर शौच करने गई महिला नहर में गिरी नहर में गिरने की आवाज सुनने के बाद बहन के लड़के अविनाश ने मौके पर पहुंचकर गुहार लगाना शुरू किया। गुहार सुनकर इर्द-गिर्द वा बाजार के लोग मौके पर पहुंचे तब तक …

अयोध्या, अमृत विचार। खंडासा थाना अंतर्गत अमरगंज बाजार स्थित शारदा सहायक नहर कि उत्तर पटरी पर शौच करने गई महिला नहर में गिरी नहर में गिरने की आवाज सुनने के बाद बहन के लड़के अविनाश ने मौके पर पहुंचकर गुहार लगाना शुरू किया। गुहार सुनकर इर्द-गिर्द वा बाजार के लोग मौके पर पहुंचे तब तक विवाहिता नहर में डूब चुकी थी।

घटना की जानकारी खंडासा पुलिस को नहर में गिरी महिला के बहन के लड़के अविनाश ने दिया। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस उक्त युवक से पूछताछ करने लगी पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि मैं अपनी मौसी रेनू को दवा कराने लेकर डेहली बाजार जा रहा था उन्होंने दिशा मैदान के लिए नहर के किनारे गई हुई थी।

थोड़ी देर बाद नहर में कुछ गिरने की आवाज आई तो मैंने अपनी मौसी के लिए आवाज लगाई कोई आवाज वापस नहीं आई तो मौके पर जाकर देखा तो नहर के किनारे चप्पल पडा हुआ था तथा मौके पर मेरी मौसी का 6 वर्ष का लड़का भी नहीं था मेरी गुहार लगाने पर जानवर चला रहे लोग भी आए लेकिन कोई पता नहीं लग सका।

खंडासा पुलिस ने बताया कि विवाहिता रेनू पत्नी राजकुमार यादव निवासी देवरा पूरे संती का पुरवा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस महिला की खोज में जुटी है।

संबंधित समाचार