बरेली: भाजयुमो की महानगर टीम तैयार, सभी वर्गों को साधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की महानगर टीम की घोषणा कर दी गयी। महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना ने टीम के गठन को लेकर सभी वर्गों के लोगों को साधने के प्रयास किए हैं। ब्राह्मण, कायस्थ, वैश्य, पंजाबी, ठाकुर समेत अन्य जातियों के कार्यकर्ताओं को भी अपनी टीम में जगह दी है। …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की महानगर टीम की घोषणा कर दी गयी। महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना ने टीम के गठन को लेकर सभी वर्गों के लोगों को साधने के प्रयास किए हैं। ब्राह्मण, कायस्थ, वैश्य, पंजाबी, ठाकुर समेत अन्य जातियों के कार्यकर्ताओं को भी अपनी टीम में जगह दी है।

अमन सक्सेना के अनुसार सुमित योगी, दर्पण पाठक, सुमित सैनी, सुंदरम सक्सेना, राधे गुर्जर और शिवम मिश्रा को उपाध्यक्ष, जयदीप चौधरी और अभय गुप्ता को महामंत्री, गौरव शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, राहुल गुप्ता, गौरव सूरी, नीतिश मौर्य व दिव्यांश लोधी को मंत्री बनाया है। मुकुल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, रंजीत चौहान को कार्यालय प्रभारी, अखिल अग्रवाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। अमनदीप सक्सेना को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। इसके अलावा 12 कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया है।

भाजयुमो की नवगठित महानगर टीम का हुआ परिचय सम्मेलन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवगठित टीम का सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर परिचय सम्मेलन हुआ। जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष अमन सक्सेना ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को मिलजुल कर कार्य करना है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ 2022 के चुनाव के लिए सभी पदाधिकारी जीजान से जुटें।

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य युवा मोर्चा के पदाधिकारी करेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा ने युवा मोर्चा की पूरी टीम को बधाई दी। कहा कि संगठन में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी जरूरी है। सभी अनुशासन का पालन करें। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रत्तेश पांडे, प्रभु दयाल लोधी, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, अखिल अग्रवाल एवं समस्त युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार