बरेली: डा. हुदा बनाए गए राज्य हज समिति के सदस्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा से जुड़े और डॉक्टर सय्यद एहतेशाम उल हुदा को प्रदेश सरकार ने राज्य हज समिति का सदस्य नामित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री सय्यद मोहसिन रजा से लखनऊ में डा. हुदा ने मुलाकात की। मोहसिन रजा ने उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य हज …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा से जुड़े और डॉक्टर सय्यद एहतेशाम उल हुदा को प्रदेश सरकार ने राज्य हज समिति का सदस्य नामित किया है। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री सय्यद मोहसिन रजा से लखनऊ में डा. हुदा ने मुलाकात की। मोहसिन रजा ने उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति का सदस्य नामित होने पर बधाई दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्वीटर हैंडल से राज्य हज समिति में नामित सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनकी सूची शेयर की गई।

हज समिति में नई जिम्मेदारी मिलने पर डा. हुदा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है, क्योंकि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होता है। उन्होनें कहा कि कोरोना की वजह से पिछले दो साल से हज यात्रा बंद है, यह किसी भी हाजी के लिए अफसोस की बात है। बहुत सारे लोग हज के लिए नहीं जा पा रहे हैं लेकिन मौजूदा हालात को समझते हुए हमें भारत सरकार और हज कमेटी ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशों का इंतजार करना होगा।

जैसे ही नई गाइडलाइन आएगी और पहले की तरह लोग हज पर जाने लगेंगे तो सबसे पहले उनकी जिम्मेदारी होगी कि हाजियों को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को मजबूती के साथ धरातल पर उतारा जा सके। उनकी कोशिश रहेगी कि सरकार और संगठन के मापदंडों पर खरा उतरते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

पार्टी आला कमान का आभार व्यक्त करते हुए उन्होनें कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताना खुशी की बात है। लिहाजा उनकी कोशिश रहेगी कि संगठन और सरकार ने जिस आशा से उन्हें यह दायित्व सौंपा है उस पर वह पूरी ईमानदारी के साथ खरा उतरें।

संबंधित समाचार