20 years of 9/11: जो बाइडेन बोले- एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है…
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को अल कायदा ने आज ही के दिन वर्ष 2001 में 9/11 को विमान हमले से दहला दिया था। महज 102 मिनट में 2763 लोगों की जान चली गई थी। दुनियाभर में इस दिन जन्में लाखों बच्चे भी आज बीस साल के हो गए और आतंकी हमले के …
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को अल कायदा ने आज ही के दिन वर्ष 2001 में 9/11 को विमान हमले से दहला दिया था। महज 102 मिनट में 2763 लोगों की जान चली गई थी। दुनियाभर में इस दिन जन्में लाखों बच्चे भी आज बीस साल के हो गए और आतंकी हमले के भी बीस बरस हो गए।
आज इस हमले की 20वीं बरसी है। इस मौके पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट कर अमेरिकियों को एक संदेश दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है, ‘’11 सितंबर 2001 के 20 साल बाद हम 2977 लोगों को याद करते हैं, जिन्हें हमने खो दिया। हम इन लोगों का सम्मान करते हैं। जैसा कि हमने आने वाले दिनों में देखा, एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही हमें बनाता है कि हम कौन हैं और हम इसे कभी नहीं भूल सकते।’’
20 years after September 11, 2001, we commemorate the 2,977 lives we lost and honor those who risked and gave their lives. As we saw in the days that followed, unity is our greatest strength. It’s what makes us who we are — and we can’t forget that. pic.twitter.com/WysK8m3LAb
— President Biden (@POTUS) September 10, 2021
यह भी पढ़े-
Mumbai की ‘निर्भया’: रेप के बाद रॉड डालकर आंते बाहर खींची, एक आरोपी गिरफ्तार
