बरेली: प्रेम प्रसंग में भाई ने भाई का किया कत्ल, पहले सिर पर दारू की बोतलें फोड़ी, बेल्टो से पीटा और बाद में दबा दिया गला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग के चक्कर में हत्या का मामला सामने आया है। चचेरे भाई ने अपने दोस्त और फुफेरे भाई के साथ मिलकर सगे तहेरे भाई की क्रूरता से हत्या कर उसका शव डोहरा रोड पर झाड़ियों में फेंक दिया। आरोपियों ने मृतक की हत्या …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग के चक्कर में हत्या का मामला सामने आया है। चचेरे भाई ने अपने दोस्त और फुफेरे भाई के साथ मिलकर सगे तहेरे भाई की क्रूरता से हत्या कर उसका शव डोहरा रोड पर झाड़ियों में फेंक दिया।

आरोपियों ने मृतक की हत्या इतनी क्रूरता से की देखने वाले भी हैरत में पड़ गए। मृतक के सिर पर दारू की बोतलें फोड़ी गई, उसकी बेल्टों से पिटाई की गई बाद में उसका गला दबा दिया गया। पुलिस को शव के पास से बीयर की केनें भी बरामद हुई है। तीनों हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। जिसमें उन्होंने मर्डर करना कुबूल किया है। हालांकि मृतक के परिजन इसे प्रॉपर्टी का विवाद बता रहे है।

कैंट के भवुआपुर गांव का रहने वाला था मृतक
दरअसल, कैंट थाने के भवुआपुर गांव के रहने वाला मृतक शिवम गुप्ता (20) खुर्रम गौटिया में किराए के मकान में अपने बड़े भाई के साथ रहता था। वह कचहरी में चाय की कैंटीन चलाया करता था। खुर्रम गौटिया में ही शिवम के मकान से कुछ ही दूरी पर उसका चचेरा भाई हिमांशु (18) भी किराए के मकान में रहता था।

दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना भी था। परिजनों का आरोप है कि 9 सितंबर की रात को हिमांशु मृतक शिवम को उसके घर से बुलाकर ले गया उसके बाद शिवम घर पर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसके अगले दिन बारादरी थाने में तहरीर देकर शिवम को ढूंढने की गुहार लगाई। परिजनों ने बताया कि उन्होंने तहरीर में भी शिवम की हत्या होने की आशंका जताई थी।

शाहजहांपुर की लड़की से दोनों भाईयों का था प्रेम प्रसंग
पुलिस के मुताबिक शव बरामद होने के बाद तीनों ओरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मुख्य आरोपी हिमांशु ने बताया कि वो उसका मृतक चचेरा भाई शिवम शाहजहांपुर की एक लड़की से प्रेम करते थे। दोनों उससे बातें भी करते थे।

शिवम का उस लड़की से बात करना हिमांशु को नगवार गुजरता था। इसको लेकर पहले भी दोनों के बीच नोंकझोंक हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि वह लड़की दोनों की एक दूर की रिश्तेदार है। मगर जब बात हद से गुजरी तो हिमांशु ने अपने दोस्त और फुफेरे भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

फुफेरे भाई और दोस्त को पार्टी के नाम पर बुलाया
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हिमांशु ने तीनों सभी लोगों को दारू पार्टी के नाम पर बुलाया था। दारु और बियर की बोतले लाई गई। पहले सभी ने बैठकर बियर पी। बाद में दारू पी गई। इसके बाद बातों ही बातों में लड़की की बात चली तो उन्होंने शिवम को मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्से में उसके सिर में दारू की बोतल फोड़ी और गला दबाकर मार दिया। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

यह भी पढ़े-

बरेली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस का हापुड़ में एक्सीडेंट, चालक की मौके पर मौत

संबंधित समाचार