वाराणसी में गणपति उत्सव की धूम, बप्पा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
वाराणसी। देशभर में गणेश उत्सव का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। वहीं, माया नगरी मुम्बई से लेकर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी तक गणेश उत्सव की धूम है। भोले की नगरी उनके पुत्र गजानंद की पंचधातु की प्रतिमा इस बार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां विशेष आर्डर पर …
वाराणसी। देशभर में गणेश उत्सव का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। वहीं, माया नगरी मुम्बई से लेकर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी तक गणेश उत्सव की धूम है। भोले की नगरी उनके पुत्र गजानंद की पंचधातु की प्रतिमा इस बार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां विशेष आर्डर पर हैदराबाद से भगवान गजानंद की इस खास प्रतिमा को मंगाया गया है। एक क्विंटल की इस प्रतिमा को सोने, चांदी, पीतल, तांबा और कास्य से बनाया गया है।
बता बता दें कि वाराणसी के मानसरोवर स्थित आंध्रा आश्रम में शुक्रवार को पूरे विधि विधान से गणपति बप्पा का पूजन अर्चन किया गया। खास बात ये भी रहा कि गणपति के इस पंडाल को एक लाख ग्यारह हजार रुद्राक्ष से सजाया गया है। जो बप्पा के भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
षोडशोपचार विधि से हुई पूजा…
वाराणसी में इस अनोखे गणेश प्रतिमा का षोडशोपचार विधि से पूजा की गई। इसके बाद उनकी विशेष आरती हुई। आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने बताया कि हर साल हम लोग मिट्टी की प्रतिमा से पूजन करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार पंचधातु की विशेष प्रतिमा को तैयार कराया गया है। चार महीने में कारीगरों ने इसे तैयार किया है। आश्रम में नौ दिनों तक गणेश उत्सव का पर्व मनाया जाएगा जिसमें हर रोज बप्पा के प्रतिमा का विशेष पूजन अर्चन होगा। उसके बाद मठ में ही मूर्ति रखी जाएगी।
