लखनऊ: गंदे पानी की वजह से दो पक्षों में तनाव, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शौचालय के गंदे पानी की वजह से दो समुदायों के बीच तनाव के मद्देनजर एक जनहित याचिका दाखिल की गई। याचिका में कहा गया कि मुस्लिम समुदाय की बस्ती से गंदा पानी बहकर हिंदू बस्ती में आता है, इसे रोका जाए। क्योंकि इसकी वजह से दोनों समुदायों के बीच …

लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शौचालय के गंदे पानी की वजह से दो समुदायों के बीच तनाव के मद्देनजर एक जनहित याचिका दाखिल की गई। याचिका में कहा गया कि मुस्लिम समुदाय की बस्ती से गंदा पानी बहकर हिंदू बस्ती में आता है, इसे रोका जाए। क्योंकि इसकी वजह से दोनों समुदायों के बीच कानून व्यवस्था की समस्या उतपन्न हो जाती है। न्यायालय ने याचिका पर सम्बंधित एसडीएम को विवाद को सुलझाने का आदेश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी और न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन की खंडपीठ ने बृज राज की याचिका पर दिया। याचिका में कहा गया कि मामला अम्बेडकर नगर के ग्राम सैदपुर लेरदुआ डीह का है। कहा गया कि यहां दोनों समुदायों की आबादी है। याचिका में मांग की गई कि मुस्लिम बस्ती से निकलने वाले गंदे पानी को निस्तारित करने की व्यवस्था बनाने के आदेश दिए जाएं व वहां के गंदे पानी को हिंदू बस्ती में बहने से रोका जाए।

इसके साथ ही इलाके में न्यूसेंस हटाने के लिए धारा 133 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की जा चुकी है। याचिका पर सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने जनपद के आलापुर के एसडीएम को आदेश दिया है कि वह स्वयं मौके का निरीक्षण करें व दोनों समुदायों के वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त कर, विवाद को सुलझाएं। न्यायालय ने यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए।

संबंधित समाचार