बहराइच में डबल मर्डर: दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में शनिवार को डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बालक और एक बालिका की गला रेतकर हत्या करने के बाद उनके शव को खेत में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में शनिवार को डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बालक और एक बालिका की गला रेतकर हत्या करने के बाद उनके शव को खेत में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद शव की शिनाख्त कराने में पुलिस जुटी हुई है। वहीं, काफी प्रयास के बावजूद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा दो बच्चों का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
मामला फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत में गजाधरपुर-बसंता संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे शनिवार सुबह धान के खेत से एक लड़के व एक लड़की का शव बरामद हुआ है। लड़के की उम्र करीब 8 साल और लड़की की उम्र 10 साल है।
बता दें कि शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की तुरंत एसओ फखरपुर राजेश कुमार को दी। फिलहाल दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। एसओ के मुताबिक जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
