अमरोहा: सुनपुरा गांव के जंगल में पकड़ा गया तेंदुआ
अमरोहा,अमृत विचार। खूंखार तेंदुआ वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले दिनों इसी गांव के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। कई बार तेंदुआ ग्रामीणों पर हमला भी कर चुका था, लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की थी। अमरोहा …
अमरोहा,अमृत विचार। खूंखार तेंदुआ वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले दिनों इसी गांव के जंगल में एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला था। कई बार तेंदुआ ग्रामीणों पर हमला भी कर चुका था, लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की थी।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव सुनपुरा के जंगल में कई दिनों से तेंदुए का आतंक था। ग्रामीण खेतों पर भी जाने से डरते थे। पिछले दिनों उकसी रायपुर में भी एक किसान पर हमला कर दिया था। इससे पहले भी तेंदुआ कई ग्रामीणों पर हमला कर चुका था।
इससे आसपास के गांवों में लोगों में डर बैठ गया। कई-कई किसान एकत्र होकर खेतों पर जाते, कहीं तेंदुआ हमला न कर दे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन विभाग के अधिकारियों से की थी। जिस पर वन विभाग की टीम ने शुकवार की शाम तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।
रात में किसी समय तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पिंजरे में बंद तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़े-
गुजरात के CM विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में की घोषणा
