मुरादाबाद: दंपति में हुआ झगड़ा, पति ने जहर खाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पत्नी-पति के झगड़े के बाद पति ने जहर खा की आत्महत्या कर ली। तबियत बिगड़ने पर परिवारजन कॉसमॉस हास्पिटल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव नियामत पुर इकरोटिया निवासी सुरेश सिंह अपने पुत्र विक्की (22) की लाॅकडाउन के दौरान नवम्बर 2020 में कटघर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पत्नी-पति के झगड़े के बाद पति ने जहर खा की आत्महत्या कर ली। तबियत बिगड़ने पर परिवारजन कॉसमॉस हास्पिटल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव नियामत पुर इकरोटिया निवासी सुरेश सिंह अपने पुत्र विक्की (22) की लाॅकडाउन के दौरान नवम्बर 2020 में कटघर निवासी चंचल के साथ शादी की थी। सुरेश ने आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अपनी पत्नी चंचल पर शक करता था।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद चल रहे थे। शुक्रवार को दोनों में मारपीट हो गई थी। पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद परिजन समझाकर दोनों घर ले गए थे।

सुरेश ने बताया कि दोनों में रात में फिर झगड़ा हो गया था। जिससे नाराज होकर विक्की ने जहर खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिवारवाले कॉसमॉस हास्पिटल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़े-

अमरोहा: सुनपुरा गांव के जंगल में पकड़ा गया तेंदुआ

संबंधित समाचार