बाराबंकी: सिरौलीगौसपुर में नियमित टीकाकरण के बाद बीमार बच्चे की हुई मौत..जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। जिले में नियमित टीकाकरण के बाद बीमार हुए बच्चे की तीन हफ्ते बाद मौत हो गई है। मृतक बच्चे के पिता ने टीकाकरण करने वाली एएनएम के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ संतोष सिंह ने डॉ रामानुज कनौजिया के नेतृव …

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। जिले में नियमित टीकाकरण के बाद बीमार हुए बच्चे की तीन हफ्ते बाद मौत हो गई है। मृतक बच्चे के पिता ने टीकाकरण करने वाली एएनएम के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ संतोष सिंह ने डॉ रामानुज कनौजिया के नेतृव में पांच सदस्यीय स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गठित कर मामले की जांच कराई है। वहीं बदोसराय पुलिस ने शिकायत के बाद गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों को समझा-बुझाकर बच्चे का अंतिम संस्कार करा दिया है।

बता दें कि करीब 3 हफ्ते पहले मीरापुर निवासी विकलांग दलित नंदलाल के करीब 4 माह का पुत्र आशीष का नियमित टीकाकरण एएनएम सुजाता की ओर से किया गया था। टीकाकरण के करीब 3 सप्ताह बाद शनिवार को सुबह बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद पीड़ित पिता ने सुजाता के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र बदोसराय पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं, पुलिस से शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ संतोष सिंह ने बताया कि बच्चे की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गठित कर मामले की जांच कराई गई। जांच टीम की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। इसपर सीएमओ के निर्देश पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार