मुरादाबाद: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या बढ़कर 15 हुई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। अमरोहा के एक मरीज में जांच में डेंगू पुष्ट होने से संख्या 15 हो गई। वहीं सर्वे में 380 बुखार के मरीज भी मिले। बुखार के मरीजों की खोज के लिए पांचवें दिन 1276 टीमों ने 66726 घरों का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। अमरोहा के एक मरीज में जांच में डेंगू पुष्ट होने से संख्या 15 हो गई। वहीं सर्वे में 380 बुखार के मरीज भी मिले।

बुखार के मरीजों की खोज के लिए पांचवें दिन 1276 टीमों ने 66726 घरों का भ्रमण किया। सर्वे में मिले 107 के साथ ही अस्पतालों में बुखार के 273 मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 965 नये और पुराने को मिलाकर 1200 से अधिक मरीजों ने इलाज व जांच कराई। पैथोलॉजी में भी भीड़ रही।

सर्वे में तीन क्षय रोगी और जुकाम के नौ मरीज मिले। टीमों ने पाया कि रूटीन टीकाकरण से 1337 गर्भवती महिला और 4508 बच्चे भी छूटे हैं। वहीं 45 वर्ष से अधिक उम्र के 14590 लोग चिह्नित किए गए जिन्होंने अभी तक कोरोना से बचने के लिए टीके की एक भी डोज नहीं लगवाई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाँ एमसी गर्ग ने बताया कि बुखार के मरीजों की खून जांच कराकर बुखार को चिह्नित कर प्रभावी इलाज करने के निर्देश सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों को दिये हैं। इलाज में लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार