बरेली: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को धारण करने का लिया प्रण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय शिक्षण मंडल बरेली एवं युवा आयाम ब्रज प्रांत की संयुक्त पहल पर महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दिग्विजय दिवस का आयोजन किया गया। 11 सितम्बर 1893 को स्वामी विवेकानंद द्वारा अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धर्म संसद में दिए प्रशिद्ध भाषण के चिंतन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय शिक्षण मंडल बरेली एवं युवा आयाम ब्रज प्रांत की संयुक्त पहल पर महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में दिग्विजय दिवस का आयोजन किया गया। 11 सितम्बर 1893 को स्वामी विवेकानंद द्वारा अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धर्म संसद में दिए प्रशिद्ध भाषण के चिंतन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ।

उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षक मंडल ब्रज प्रान्त डॉ रविन्द्र सिंह ने अतिथियों व अधिकारियों का परिचय कराया। ओमवीर विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्य वक्ता रहे। मुख्य वक्ता ओमवीर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। भारतीय संस्कृति के गहन अध्ययन और उसके प्रचार के लिए किए कार्यों का स्मरण किया। शिकागो में दिए भाषण को याद करते हुए भारतीय संस्कृति की महानता का वर्णन किया।

कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के कार्यों और आदर्शों को अंतःकरण में धारण करने का प्रण लिया गया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का निर्णय लिया। भारत माता के प्रति वैसा ही प्रेम रखो, जैसा अपनी माता के प्रति रखते हो। महानगर कार्यवाहक विमल कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए अपने प्रेरणास्त्रोत और पूर्वजों को जानने का आग्रह किया।

मुख्य अतिथि को सम्मान स्वरूप पौधा व पुस्तक भेंट की गई। महानगर प्रचारक विक्रांत, भारतीय शिक्षक मंडल के संरक्षक डॉ अश्वनी गुप्ता भी उपस्थित रहे। संचालन युवा आयाम प्रमुख डॉ स्वतंत्र कुमार ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ डॉ रविन्द्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। बाला प्रताप ने सभी अतिथियों और छात्र छात्राओं को आभार जताया।

संबंधित समाचार