बड़ा बदलाव! यूपी बोर्ड की कॉपियां इस बार पूरी तरह से अलग, देखें नया लुक
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में दो अहम बदलाव किए गए हैं। अभी तक उत्तर पुस्तिका में महज एक कवर पेज होता रहा है जिस पर परीक्षार्थी अपना पूरा विवरण लिखता था। लेकिन पहली बार इस परीक्षा में दो कवर पेज किया जा रहा है। पहला कवर पेज परीक्षार्थियों के लिए होगा तो दूसरा कवर पेज परीक्षकों के लिए होगा। दूसरे कवर पेज पर परीक्षक अंक लिखेंगे कि किस पेज पर कितने अंक परीक्षार्थी को मिले हैं। अभी तक परीक्षक कापियों के मूल्यांकन के समय उसी कवर पेज पर अंक भी लिख देते थे जिस पर परीक्षार्थी अपना विवरण भरा होता था। इससे कई बार कन्फ्यूजन भी होता था। इसी तरह दूसरा बदलाव कापियों की साइज में किया गया है। कापियां अब वर्टिकल साइज में की गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होगी। यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में 52,30,297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।जबकि यूपी बोर्ड की 2025 की परीक्षा में 5438597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 2740151 और इंटर मीडिएट में 2698 446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2025 में कुल 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की संख्या लगभग दो लाख घटी है जिससे प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 209 तक कम हुई है।
