बरेली: पांच ठगों ने धोखे से बेच दी कई बीघा जमीन
सीबीगंज, अमृत विचार। पांच ठगों ने धोखाधड़ी करके जगतपुर निवासी एक व्यक्ति की कई बीघा जमीन बेच दी। विरोध कर जमीन के पैसे मांगे तो जालसाजों ने उसे लाखों रुपये के तीन चेक दे दिए लेकिन वह चेक कैश नहीं हो पाए। जिस पर पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने थाने …
सीबीगंज, अमृत विचार। पांच ठगों ने धोखाधड़ी करके जगतपुर निवासी एक व्यक्ति की कई बीघा जमीन बेच दी। विरोध कर जमीन के पैसे मांगे तो जालसाजों ने उसे लाखों रुपये के तीन चेक दे दिए लेकिन वह चेक कैश नहीं हो पाए। जिस पर पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जगतपुर निवासी रामआसरे ने बताया कि सीबीगंज में उसकी गाटा संख्या 922 व 923 में जमीन है जिसे खड़ौआ थाना सीबीगंज निवासी गोपाल बाबू मिश्रा,अखिलेश, हरिओम, अनिल, पीयूष ने जालसाजी कर किसी को बेच दिया जब पीड़ित के पास इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया।
आरोपियों ने उसे अलग-अलग रकम के 3,46,000 रुपये के चेक थमा दिए। जब वह चेक लेकर बैंक पहुंचा तो आरोपियों के खाते में रकम ही नहीं निकली जिस पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। थाने पहुंचकर उसने पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
