रामपुर: आसरा कॉलोनी के सरकारी मकान का छज्जा गिरा, गर्भवती की मौत, 3 घायल
रामपुर, अमृत विचार। सपा शासन में बनाई गई आसरा कालोनी में सरकारी मकान का छज्जा गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गईl जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सपा शासनकाल में बिलासपुर …
रामपुर, अमृत विचार। सपा शासन में बनाई गई आसरा कालोनी में सरकारी मकान का छज्जा गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गईl जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सपा शासनकाल में बिलासपुर गेट के सामने आसरा कॉलोनी का निर्माण कराया गया था। जोकि मकान गरीबों को बांटे गए थे। इन मकानों में काफी संख्या में लोग रह रहे हैं। इन्हीं सरकारी मकानों में मोहम्मद आसिफ का परिवार भी रहता है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे आसिफ की पत्नी मैहर बी और उसका बेटा फरमान 8 माह की गर्भवती बेटी रुखसार दरवाजे के पास खड़े थे। इन सभी के ऊपर मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे चारों लोग दब गए।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह से चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रुखसार की मौत हो गई। रुखसार की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। रुखसार 8 माह की गर्भवती बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लोगों से जानकारी लेने के बाद वापस चली जाए। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया है।
हादसे के बाद जिला अस्पताल में लोगों की लगी भीड़
शनिवार रात को आसरा कालोनी के सरकारी मकान का छज्जा गिरने के बाद 2 महिला समेत चार लोग घायल हो गए थे। आनन-फानन में चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक महिला की मौत हो गई। रुखसार की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके रिश्तेदारों का जिला अस्पताल में आना शुरू हो गया। दौरान काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
चीख-पुकार सुनकर मौके की ओर दौड़े लोग
गंज थाना क्षेत्र के बिलासपुर गेट के पास बनी आसरा कॉलोनी में देर रात एक मकान का छज्जा गिर जाने के कारण 4 लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह से सभी घायलों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भर्ती में भर्ती कराया था।
