रायबरेली: प्रियंका के सामने ही भिड़ गए दो गुट, जमकर हुई नोकझोक, देखें वीडियो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में अपनी जनाधार खो चुकी कांग्रेस को फिर से खड़ा करने और 2022 के विधानसभा चुनाव में एक मजबूत पार्टी के तौर पर पेश करने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा यूपी दौरे पर हैं। रविवार को प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कैडर को …
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में अपनी जनाधार खो चुकी कांग्रेस को फिर से खड़ा करने और 2022 के विधानसभा चुनाव में एक मजबूत पार्टी के तौर पर पेश करने की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा यूपी दौरे पर हैं। रविवार को प्रियंका वाड्रा अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में कैडर को धार देने के लिए पहुंची है।
इस दौरान बछरावां में स्वागत के दौरान दो कांग्रेस नेता आपस में ही भिड़ गए। जमकर नोकझोंक हुई। असल में रायबरेली के भीतर कांग्रेस संक्रमण काल से गुजर रही है। पार्टी के भीतर गुटबाजी हावी हो गई है। दो खेमों में बंटे कार्यकर्ता कांग्रेस हाईकमान के लिए सिरदर्द बन गए है। बछरावां में जिस तरह पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े उससे गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।
देखें वीडियो…
प्रियंका वाड्रा दोपहर में भुएमऊ गेस्टहाउस में बैठक कर रायबरेली में पार्टी के कील कांटे दुरुस्त करेंगी। बताते हैं कि रायबरेली जो कांग्रेस का गढ़ रहा है वहां पर कांग्रेस की जमीन लगातार खिसक रही है। पंचायत चुनाव में इस कारण हार देखनी पड़ी है। प्रियंका वाड्रा के सामने सखसे बड़ी चुनौती बागी चेहरों से पार पाने की है।
