जीवन में जिम्मेदारी का बोध कराता है सम्मान : भूपेंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सम्मान और अभिनंदन हमारे जीवन में जिम्मेदारी के बोध कराते हैं। सम्मान वाले का योगदान हर कसौटी पर परखा जाता है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता इस सम्मान के बदले अपनी जिम्मेदारी से इतिहास रचता है। प्रदेश और देश में पार्टी को सत्ता के शीर्ष पर इसी कार्यकर्ता ने पहुंचाया है। यह बात …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सम्मान और अभिनंदन हमारे जीवन में जिम्मेदारी के बोध कराते हैं। सम्मान वाले का योगदान हर कसौटी पर परखा जाता है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता इस सम्मान के बदले अपनी जिम्मेदारी से इतिहास रचता है। प्रदेश और देश में पार्टी को सत्ता के शीर्ष पर इसी कार्यकर्ता ने पहुंचाया है।

यह बात पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने रविवार को दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने नगर विधायक का यह कार्यकर्ता अभिनंदन प्रशंसनीय कदम है। मंत्री ने मोर्चा प्रकोष्ठों, विभागों, अभियान में प्रदेश, क्षेत्र, महानगर में नवीन दायित्व पाने वाले कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई। नवदायित्व पदाधिकारियों को माला पहनाकर व शॉल देकर सम्मानित किया।

क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संकल्प शक्ति और दृढ़ निश्चय से प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने कहा प्रदेश में वर्ष 2022 में पहले से अधिक सीटें जीतकर भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। इसके लिए हमें अपना बूथ सबसे मजबूत की नीति पर काम करना होगा।

उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा एडवोकेट ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे मनोयोग से अपने अपने बूथ पर कमल खिलाने के लिए कमर कस लें। नगर विधानसभा प्रभारी मोहनलाल सैनी ने कहा कि हमें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रण लेना होगा। एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी का आभाष कराया। संचालन महानगर महामंत्री कमल गुलाटी ने किया।

आभार प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम संयोजक शहर विधायक रितेश गुप्ता ने संगठन में अपनी जिम्मेदारी की चर्चा की। बोले, मुझे कभी पार्षद का टिकट नहीं मिला। उसके बाद भी मैं निष्ठापूर्वक काम करता रहा। लोगों ने मुझे विधायक की जिम्मेदारी दे दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को किसी तरह के दुष्प्रचार से सचेत किया।

इनका हुआ सम्मान
प्रिया अग्रवाल,अल्पना रितेश गुप्ता, डा. प्रेमवती उपाध्याय, विजयलक्ष्मी पंडित, मदालसा शर्मा, निमित जायसवाल, अभिषेक चौबे, अनुपेंद्र सिंह, अतुल सोती, दीपक गोयल,भरत टंडन, मुकेश भारद्वाज, रजनीकांत जाटव, अरविंद सिंह, देवराज सिंह चौहान, नवीन चौधरी, राजेश सूर्या, दिलीप दिवाकर, राजदीपक शर्मा, राजेश रस्तोगी, अमित शर्मा, नितिन गुप्ता, देवेन्द्र सिंह, सुमित चौधरी, अमित शर्मा, रामचंद्र कश्यप, उदयभान सिंह, अनूप खन्ना, केपी सैनी, अमर सिंह सागर, सतवीर सिंह, किशन लाल सिंह, महावीर सिंह, डा. राकेश जासवाल, करणवीर शर्मा, लिटिल विश्नोई, सोनू शर्मा, अजीम पाशा, विजयपाल सैनी, कमल गुलाटी, रवि अग्रवाल, मनीष गुर्जर।

समारोह में मौजूद प्रमुख लोग
प्रभारी विपिन गुप्ता, महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल, नत्थू राम कश्यप, दीपक बाबू सीए, राहुल सेठी, राजीव गुप्ता, सर्वेश पटेल, अजय वर्मा, नवदीप टंडन, हरीश जाटव, शम्मी भटनागर, दिनेश सिसोदिया, सचिन अग्रवाल, योगेश कश्यप, अभिनव शर्मा, मोनू पंडित, शुभम गुप्ता, विशाल गोलू, सुनीता शर्मा, अर्चना शर्मा, कमला वर्मा, महिमा भारद्वाज, हीरा भारती, रूचि चौधरी, सोनू सुमन, मंगलसेन राजपूत, संजय सक्सेना, डा. गौरव श्रीवास्तव, प्रदीप प्रभाकर, राहुल शर्मा, राजेश गुप्ता, कुलदीप नारायण, योगेंद्र रस्तोगी, कपिल देव, आलोक सैनी, डा.संजीव चौहान, हरीश प्रजापति, शशांक शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा शशिकिरण, डा. पुनीत गुप्ता।

संबंधित समाचार