सपा की सरकार बनते ही प्रदेश में बिजली 300 यूनिट होगी मुफ्त: युवा नेता अदनान चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुर्सी (बाराबंकी)। समाजवादी पार्टी ने सिर्फ विकास की बात की है, समाजवादियों की सोंच रही है कि कैसे समाज के सबसे छोटे पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से 2012 में सत्ता में आते ही युवा सोच से लबरेज अखिलेश सरकार ने इंटर पास युवाओं के हाथों में लैपटॉप …

कुर्सी (बाराबंकी)। समाजवादी पार्टी ने सिर्फ विकास की बात की है, समाजवादियों की सोंच रही है कि कैसे समाज के सबसे छोटे पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से 2012 में सत्ता में आते ही युवा सोच से लबरेज अखिलेश सरकार ने इंटर पास युवाओं के हाथों में लैपटॉप थमा दिया था। जिससे वे अपने बेहतर भविष्य को और अधिक सवार सकें।

उक्त बात सपा नेता अदनान चौधरी ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कहीं। कुर्सी विधानसभा में लगातार सक्रिय युवा सपा नेता चौधरी अदनान ने ब्लाक निंदूरा में कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामसभा खटौली में चौपाल लगाकर चुनाव पर चर्चा की। युवाओं के हुजूम के बीच जनसमर्थन मांगने निकले चौधरी अदनान ने 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जनता इस बार फिर विकास पुरुष अखिलेश यादव को सीएम बनाए फिर सूबे के विकास की रफ्तार देंगे। हम अगर सत्ता में आए तो बिजली मुफ्त होगी। समाजवादी पेंशन फिर शुरू करेंगे, साथ ही युवाओं को रोजगार मिलेगा, हम जमीन पर काम करेंगे। इस मौके पर बाबादीन नरेंद्र कुमार कमलेश रामेश्वर नेता धुव्र प्रसाद सुरेश कुमार लालजी दिनेश अरूणेश कुमार आशीष यादव आलम मियां बी डी सी कलीम अंकुल आदि लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार