बाराबंकी: भाई ने भाई पर किया हथगोलों से हमला, नहीं हुआ विस्फोट तो उठाया ये कदम
बाराबंकी। दो सगे भाइयों में जमीन बटवारे को लेकर एक माह पूर्व हुए विवाद की रंजिश में बड़े भाई ने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ दो देशी बमों से हमला कर दिया। जब दोनों विस्फोट नहीं हुए तो चाकू से कई वार करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज देवा सीएचसी में चल …
बाराबंकी। दो सगे भाइयों में जमीन बटवारे को लेकर एक माह पूर्व हुए विवाद की रंजिश में बड़े भाई ने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ दो देशी बमों से हमला कर दिया। जब दोनों विस्फोट नहीं हुए तो चाकू से कई वार करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज देवा सीएचसी में चल रहा है। थाना जहांगीराबाद के इनायतपुर निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा 55 और प्रवेश कुमार वर्मा पुत्र छेदा आपस में सगे भाई है। दोनों के बीच जमीन के कुछ हिस्से को लेकर एक माह पूर्व विवाद हुआ था। घायल प्रवेश के बेटे करन ने बताया कि इसी घटना के बाद पापा के बड़े भाई ने निपटा देने की धमकी दी थी।
सुबह छः बजे हुआ हमला
अपने छोटे भाई प्रवेश को जान से मारने के प्लान से राजेन्द्र गांव से करीब 8 सौ मीटर देवा थाना बॉर्डर पर स्थित एक तालाब किनारे जाकर छुपकर बैठ गया । रोज की तरह सुबह 6 बजे तालाब के पास जैसे ही प्रवेश पहुचा बड़े भाई ने ताबड़तोड़ दो देशी बमों से हमला कर दिया लेकिन यहां जिन्दगी मौत पर भारी पड़ गयी और दोनों बम विस्फोट नहीं हुए। खून का प्यासा बड़ा भाई चाकू लेकर छोटे भाई को दौड़ा लिया और एक चाकू पेट मे भोंप दिया।
घायल होकर भी प्रवेश ने हिम्मत नहीं हारी और अपने भाई से मुकाबला करके चाकू छीनने की पूरी कोशिश की इस जंग में दोनों हाथ भी चाकू की धार ने कट गए। इसी बीच खूनी खेल देखकर गांव का एक युवक मौके पर पहुंच कर एक लाठी की ताकत से दोनों को अलग करके एक जिंदगी को बचा लिया। घायल को तत्काल देवा सीएचसी ले जाया गया यहां उसका इलाज चल रहा है।
सीमा विवाद में उलझा रहा मामला
ग्रामीणों के मुताबिक सुबह 6 बजे घटना के बाद पीड़ितो ने जहांगीराबाद थाना को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद घटना स्थल को देवा थाना बताकर मौके से चले गए। देवा पुलिस ने इस घटना को जहांगीराबाद बता कर पलड़ा झाड़ लिया। इस तरह आखिरकार दोपहर बाद जहांगीराबाद पुलिस ने इस घटना को स्वीकार करके मामला दर्ज किया ।
