बदायूं: मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बच्ची समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के बिनावर थाना श्रेत्र के स्टेट हाईवे पर रसूलपुर के करीब मोइटरसाइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवाल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर बिनावर थाना श्रेत्र के रसूलपुर पुलिस ने चारों को मेघांश हास्पिटल में भर्ती कराया है। जानकारी …
बदायूं, अमृत विचार। बदायूं के बिनावर थाना श्रेत्र के स्टेट हाईवे पर रसूलपुर के करीब मोइटरसाइकिल सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवाल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर बिनावर थाना श्रेत्र के रसूलपुर पुलिस ने चारों को मेघांश हास्पिटल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मोटरसाइकिल से बच्ची सहित चार लोग कहीं जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। लोगों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी की बच्ची का कान और हड्डियां कट कर सड़क पर बिखर गई। पुलिस सड़क पड़ी यूपी 24 M 7616 मोटरसाइकिल से लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
