मुरादाबाद में वायरल बुखार का कहर, एक दिन में मिले 67 रोगी, डेंगू का एक मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में बुखार का कहर जारी है। रविवार को बुखार के 67 नये मरीज मिले, वहीं मलेरिया का भी एक नया रोगी सामने आया, जो संभल जिले का रहने वाला है। बुखार के मरीजों की खोज के लिए चल रहे अभियान के छठें दिन 1292 टीमों ने 63801 घरों का भ्रमण किया। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में बुखार का कहर जारी है। रविवार को बुखार के 67 नये मरीज मिले, वहीं मलेरिया का भी एक नया रोगी सामने आया, जो संभल जिले का रहने वाला है।

बुखार के मरीजों की खोज के लिए चल रहे अभियान के छठें दिन 1292 टीमों ने 63801 घरों का भ्रमण किया। सर्वे में 67 बुखार के और मलेरिया का एक नया मरीज मिला। अभियान में तीन क्षय रोगी और 8 जुकाम से पीड़ित मरीज चिह्नित किए गए।

टीमों के सर्वे में रूटीन टीकाकरण से 1182 गर्भवती महिला और 4431 बच्चे भी छूटे मिले। जो आंकड़े सबसे अधिक चौंकाने वाले मिल रहे हैं उनमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के 13336 लोग चिह्नित किए गए जिन्होंने कोविडरोधी टीके की एक भी डोज नहीं लगवाई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डिप्टी सीएमओ डाँ प्रवीन श्रीवास्तव का कहना है कि बुखार के मरीजों की खून जांच कराने के साथ ही प्रभावी इलाज पर भी जोर है।

संबंधित समाचार