अखिल भारतीय गोस्वामी सभा का लक्ष्य ‘सबका साथ, सबका विकास’: सीओ जितेंद्र गिरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में रविवार को सारस होटल में अखिल भारतीय गोस्वामी सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सीओ जितेंद्र कुमार गिरी ने कहा कि गोस्वामी समाज को एकजुट करने के लिए साथ ही विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश स्तर पर कैंप आयोजित किया जाएगा। इतना ही …

रायबरेली। जिले में रविवार को सारस होटल में अखिल भारतीय गोस्वामी सभा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सीओ जितेंद्र कुमार गिरी ने कहा कि गोस्वामी समाज को एकजुट करने के लिए साथ ही विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश स्तर पर कैंप आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं समाज के गरीब तबके के बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह कराने की योजना तैयार की जा रही है।

इसके लिए प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ चर्चा शुरू की गई है। जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के बेरोजगार युवाओं के लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कराया जा रहा है। जिसमें यह बताया जाएगा कि कहां-कहां जॉब मिल सकता है। इसे पूरा दिन अपडेट किया जाएगा, ताकि समाज के व्यक्ति रोजगार प्राप्त कर सकें।

इधर, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष लोकनाथ गिरी ने कहा कि सबका विकास सबका साथ ही हमारा लक्ष्य है। इस मौके पर महामंत्री तेजस्वी प्रसाद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष आर्यन गिरी, उपाध्यक्ष भीम शंकर गिरी, सुशीला पुरी उषा गोस्वामी, आकाश गिरी, सचिन गिरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार