लखनऊ: प्रदेश के बिजली अवर अभियंता आज से सामूहिक उपवास पर रहेंगे…
लखनऊ। प्रदेश के बिजली अवर अभियंता 13 सितंबर से चौबीस घंटे के लिए सामूहिक उपवास पर रहेंगे। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से वार्ता विफल होने के बाद अवर अभियंताओं ने यह फैसला लिया। प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि न तो उनकी वेतन विसंगति दूर की जा रही और न ही प्रोन्नति …
लखनऊ। प्रदेश के बिजली अवर अभियंता 13 सितंबर से चौबीस घंटे के लिए सामूहिक उपवास पर रहेंगे। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से वार्ता विफल होने के बाद अवर अभियंताओं ने यह फैसला लिया। प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि न तो उनकी वेतन विसंगति दूर की जा रही और न ही प्रोन्नति हो रही है। बिजली आपूर्ति को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक उपकरण भी मुहैया नहीं कराये जा रहे हैं।
बता दें कि प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीवी पटेल व केंद्रीय महासचिव जय प्रकाश ने कहा कि प्रबंधन अवर अभियंताओं की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रोजना कार्य की समीक्षाएं हो रही हैं, नये-नये लक्ष्य दिए जा रहे हैं, पर समुचित मानव संसाधन मुहैया नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ता सेवा में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
नेताओं ने कहा कि कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में प्रोन्नति को लेकर सहमति बनी, पर नए अध्यक्ष आने के बाद प्रोन्नति का प्रकरण शासन में भेज दिया गया है। नेताओं ने कहा कि आंदोलन के जरिये प्रबंधन का ध्यानाकर्षण किया जाएगा। सुबह दस बजे से पूरे प्रदेश में सामूहिक उपवास शुरू होगा।
राजधानी लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय के सामने अवर अभियंता उपवास पर बैठेंगे। इसमें पॉली के अवर अभियंताओं को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 21 व 22 सितंबर को क्रमिक अनशन किया जाएगा, इसके बाद भी प्रबंधन ने कोई ध्यान नहीं दिया, तो 27 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
