बरेली: दुष्कर्म की शिकार छात्रा के आज होंगे कोर्ट में बयान
बरेली, अमृत विचार। रिपोर्ट दर्ज होने के दो दिन बाद भी दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। सोमवार को पुलिस छात्रा के बयान भी दर्ज कराएगी। दूसरी तरफ छात्रा की सही उम्र का पता लगाने के लिए पुलिस छात्रा के शैक्षिक रिकॉर्ड्स भी खंगाल रही है। छात्रा …
बरेली, अमृत विचार। रिपोर्ट दर्ज होने के दो दिन बाद भी दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। सोमवार को पुलिस छात्रा के बयान भी दर्ज कराएगी। दूसरी तरफ छात्रा की सही उम्र का पता लगाने के लिए पुलिस छात्रा के शैक्षिक रिकॉर्ड्स भी खंगाल रही है। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट व कोर्ट में दिए बयान मामले में आगे की कार्रवाई को सुनिश्चित करेंगे।
इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 5 की एक छात्रा को ट्यूशन की फीस जमा करके घर जाते समय सादिक व शाहरुख नाम के युवकों ने रास्ते में ही रोक लिया था। छात्रा व उसके परिजनों के मुताबिक दो सादिक छात्रा को खींचकर पास के ही खाली प्लॉट की झाड़ियों में ले गया था। वहीं शाहरुख ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो फोन में रिकॉर्ड कर लिए थे। किसी तरह उनसे बचने के बाद छात्रा घर पहुंची थी।
वहीं फोटो और वीडियो परिजनों तक पहुंचने के बाद पुलिस से शिकायत की गई थी और छात्रा ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं दो दिन बाद अभी तक पुलिस छात्रा की मेडिकल जांच पूरी नहीं करा सकी है और न ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। जिसके चलते शनिवार को कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी इज्जतनगर थाने में हंगामा काटा था।
साथ ही दुष्कर्म करने का आरोप छात्रा द्वारा लगाने के बाद आरोपियों के नाम व धाराएं बढ़ाने की मांग की थी। पुलिस बिना मेडिकल जांच के सोमवार को छात्रा के कोर्ट में बयान कराने की तैयारी कर रही है। दूसरी तरफ पुलिस छात्रा की सही उम्र का पता लगाने के लिए स्कूल के रिकॉर्ड खंगाल रही है। बावजूद प्रमाण न मिलने पर छात्रा की उम्र मेडिकल जांच द्वारा पता की जाएगी।
शाहरुख की गिरफ्तारी के लिए परिजन लिए हिरासत में
छात्रा की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने शनिवार को सादिक को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था। शाहरुख अब भी अपने परिजनों के साथ फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शाहरुख की पहचान व उससे संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
छात्रा के मिडिकल की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, सोमवार को उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। – सतीश कुमार, इंस्पेक्टर, इज्जतनगर
