बरेली: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, अब दे रहा धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिश्ते का विज्ञापन देख लड़के के परिजनों ने युवती के परिजनों से संपर्क किया। मेल-मिलाप बढ़ने पर युवती से संबंध बना लिए और नौकरी के नाम पर लाखों की रकम भी ऐंठ ली। युवती का आरोप है कि अब युवक शादी के नाम पर जान से मारने की धमकी व अश्लील वीडियो …

बरेली, अमृत विचार। रिश्ते का विज्ञापन देख लड़के के परिजनों ने युवती के परिजनों से संपर्क किया। मेल-मिलाप बढ़ने पर युवती से संबंध बना लिए और नौकरी के नाम पर लाखों की रकम भी ऐंठ ली। युवती का आरोप है कि अब युवक शादी के नाम पर जान से मारने की धमकी व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवती ने महिला थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की है।

कैंट थाना क्षेत्र निवासी युवती ने महिला थाने में बताया कि 2017 में उसके परिजनों ने उसकी शादी के लिए इश्तेहार देखा था। जिसके बाद लखनऊ के एक युवक के परिजनों से संपर्क कर रिश्ते में रुचि दिखाई थी। युवक से उसकी मुलाकात शाहजहांपुर जिले में हुई जहां दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और बातचीत शुरू की।

आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने पहले सरकारी नौकरी लगने की बात कही। इस दौरान युवक ने कचहरी में नौकरी लगने के लिए रिश्वत के लिए 3 लाख रुपये युवती से मांगे जो उसने दे दिए। आरोप है कि अब युवक शादी के लिए मना कर जान से मारने की धमकी देते हुए युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

संबंधित समाचार