तूफान चंथु के करीब आने के साथ ही शंघाई में परिवहन पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। तूफान चंथु के सोमवार को चीनी मुख्य भूमि के निकट आने और ताइवान में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के बाद चीन के सबसे बड़े शहर में उड़ान और ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि शंघाई के दो हवाई अड्डों से सभी उड़ानों पर सोमवार दोपहर …

बीजिंग। तूफान चंथु के सोमवार को चीनी मुख्य भूमि के निकट आने और ताइवान में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के बाद चीन के सबसे बड़े शहर में उड़ान और ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि शंघाई के दो हवाई अड्डों से सभी उड़ानों पर सोमवार दोपहर तीन बजे (जीएमटी 0700) से रोक रहेगी।

भूमिगत रेल (मेट्रो) भी बंद करने की तैयारी की जा रही है जबकि कक्षाओं और कई कार्यालयों एवं दुकानों को दिन भर के लिए बंद कर दिया गया। चंथु के चलते ताइवान में रविवार को पांच इंच (13 सेंटीमीटर) तक बारिश हुई। यह तूफान ताइवान जलडमरूमध्य से होकर शंघाई की तरफ जाने से पहले द्वीप के पूर्वी तट से गुजरा जहां 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

हवा के झोंके 198 किलोमीटर प्रति घंटे तक थे। शंघाई में बारिश करने के बाद, चंथु पूर्वी चीन में उत्तर की तरफ बढ़ने और उत्तर कोरिया एवं जापान की ओर जाएगा। पिछले हफ्ते लुजोन द्वीप में यह तूफान आया था, लेकिन बाढ़ या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़े-

महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, कार-ऑटो के बीच टक्कर, चार लोगों की मौत

संबंधित समाचार