सीतापुर: नाबालिग का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी….
सीतापुर। शहर से सटे बिजवार गांव से 2 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुई मासूम बच्ची का शव सोमवार की सुबह खैराबाद इलाके में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। उसके शरीर के कुछ अंग भी गायब हैं। मौके से बालिका की हत्या के बाद लाश फेंके जाने की आशंकाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना …
सीतापुर। शहर से सटे बिजवार गांव से 2 दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुई मासूम बच्ची का शव सोमवार की सुबह खैराबाद इलाके में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। उसके शरीर के कुछ अंग भी गायब हैं। मौके से बालिका की हत्या के बाद लाश फेंके जाने की आशंकाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि संभवत बच्ची को जानवरों ने नोच डाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना से पर्दा उठ सकेगा।
जानकारी हो कि शहर से सटे कोतवाली देहात इलाके के बिजवार गांव निवासी राकेश की दो साल की मासूम बेटी बिट्टू शनिवार की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों के मुताबिक राकेश व उसकी पत्नी एक ही चारपाई पर सो रहे थे। बीच में मासूम बेटी सो रही थी। राकेश की पत्नी ने बताया था कि रात 12 बजे तक उसकी बेटी साथ में ही थी, लेकिन भोर पहर जब उसकी आंख खुली तो बेटी चारपाई से गायब थी। पुलिस ने गुमशुगदी दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी थी। बालिका की तलाश की जा रही थी। इसी बीच खैराबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के कुछ लोग सोमवार की सुबह खेतों की ओर निकले तो मासूम बच्ची का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा। जिसे कुत्ते घसीट रहे थे। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में कोतवाली देहात की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर सूत्र बताते हैं कि बालिका के शरीर के कुछ अंग गायब थे। शरीर पर जख्म के कई निशान थे। उसकी अंडरवियर से मृतक के पिता ने शव की पहचान की। मौके पर एक बोरी भी पड़ी देखी गई। जिससे आशंकाएं जताई जा रही हैं कि बालिका को मां बाप के बीच से उठाकर उसकी हत्या कर दी गई और लाश को फेंक दिया गया।
रविवार को नहीं दिखी थी लाश
ग्रामीणों के मुताबिक जिस स्थान पर बालिका की लाश मिली है, वहां से अक्सर लोगों का आना जाना रहता है। यह बालिका शनिवार को गायब हुई थी, लेकिन रविवार को उसकी लाश यहां नहीं मिली। बालिका की लाश आज मिली है। जिससे इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि बालिका की हत्या के बाद लाश को यहां डाला गया हो और उसके बाद वह जानवरों का निवाला बन गई।
