लखनऊ: कार सवार दबंग ने की ट्रैफिक सिपाही की पिटाई, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बाराबिरवा चौराहे पर उल्टी दिशा से आ रहे कार चालक को रोकना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़  गया। पहले तो दबंग ने सिपाही को जमकर पीटा और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। यातायात पुलिस में आरक्षी राजू सिंह चौराहे पर यातायात नियंत्रित करने के लिए तैनात किए गए थे। इसी दौरान उन्हें गलत दिशा …

लखनऊ। बाराबिरवा चौराहे पर उल्टी दिशा से आ रहे कार चालक को रोकना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़  गया। पहले तो दबंग ने सिपाही को जमकर पीटा और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। यातायात पुलिस में आरक्षी राजू सिंह चौराहे पर यातायात नियंत्रित करने के लिए तैनात किए गए थे। इसी दौरान उन्हें गलत दिशा से आती हुई एक कार दिखी जिसे उन्होंने रोक लिया।

इसी बात से गुस्साए कार सवार दंबग ने सिपाही की पिटाई कर दी। हमले में सिपाही को काफी चोटें आई हैं। चौराहे पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और लोगों ने सिपाही को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया। इसी बीच कृष्णानगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को वाहन समेत थाने ले आई। एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही की तहरीर पर जानकीपुरम निवासी आरोपित अशोक झा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में यह मामला दर्ज हुआ है।

बताते चलें कि बीती शुक्रवार देर रात भी आलमबाग पुलिस गांजा तस्करों को पकड़ने गई थी। उस दौरान भी तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस हमले में चौकी प्रभारी मवैया समेत दो आरक्षी घायल हो गए थे। इस मामले में तीन महिलाओं समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले 14 अगस्त को मुंशी पुलिस चौराहे पर तैनात ट्रैफिक दारोगा मुरारी लाल को दबंग अपने बोलेरो वाहन पर टांगकर करीब 150-200 मीटर तक दौड़ाता रहा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

संबंधित समाचार