Gujarat: भूपेंद्र पटेल ने ली गुजरात मुख्यमंत्री पद की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय रूपाणी ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। राज्य में लगभग सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात …

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विजय रूपाणी ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। राज्य में लगभग सवा साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी  के नेता भूपेंद्र पटेल को बधाई दी

पटेल (59) को रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया था और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज उन्हें यहां आयोजित एक सादे समारोह में राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी। भाजपा सूत्रों ने बताया कि राजभवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

पार्टी के निर्णय के अनुसार, केवल पटेल ने शपथ ली। सूत्रों ने बताया कि मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अगले कुछ दिनों में मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य शपथ लेंगे।

राज्यपाल ने रविवार को पटेल को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए न्योता दिया था। देवव्रत ने ट्वीट किया था कि भाजपा के विधायक दल के नये नेता भूपेंद्रभाई पटेल ने अपने नेतृत्व में सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उन्हें 13 सितंबर को अपराह्न 2.20 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का न्योता दिया।

मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर भूपेंद्र पटेल को दी बधाई
नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भाजपा के नेता भूपेंद्र पटेल को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को नयी ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भूपेंद्र भाई को बधाई।

मैं उन्हें सालों से जानता हूं और उनके शानदार काम को भी मैंने देखा है, वह चाहे भाजपा संगठन में हों या स्थानीय निकाय प्रशासन में हों या फिर सामुदायिक सेवा में हों, वह निश्चित तौर पर गुजरात की विकास गाथा को और आगे बढ़ाएंगे।’

यह भी पढ़े-

केंद्र ने न्यायालय से कहा- पेगासस मामले में विस्तृत हलफनामा दायर करने के इच्छुक नहीं

संबंधित समाचार