मुरादाबाद: शहर में सर्वाधिक 4897 ने कराया टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को जिले के 115 केंद्र पर बने बूथों पर 19617 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिसमें शहर में सर्वाधिक 4897 लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के टीके लगवाए। टीकाकरण के लिए जिला पुरुष अस्पताल, मेथोडिस्ट इंका, सेंट्रल पुलिस अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित 32 केंद्र बने थे। वहीं ग्रामीण …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को जिले के 115 केंद्र पर बने बूथों पर 19617 लोगों ने टीकाकरण कराया। जिसमें शहर में सर्वाधिक 4897 लोगों ने वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज के टीके लगवाए। टीकाकरण के लिए जिला पुरुष अस्पताल, मेथोडिस्ट इंका, सेंट्रल पुलिस अस्पताल, जिला महिला अस्पताल सहित 32 केंद्र बने थे।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी, डिलारी, ठाकुरद्वारा, कुंदरकी, कांठ, ताजपुर सहित अन्य के अधीन बने केंंद्रों पर लोगों को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की पहली व दूसरी डोज का टीका लगाया गया।टीकाकरण कराने में शहर मुरादाबाद के लोग सबसे आगे रहे। यहां 4897 लोगों को कोविडरोधी टीके लगे। जबकि डिलारी ब्लाँक में सबसे कम 1330 लोगों ने टीकाकरण कराया।

भोजपुर में 2215, बिलारी 1893, कांठ 2153, कुंदरकी 1853, मूढापांडे 1578, ताजपुर 1767 और ठाकुरद्वारा ब्लाक में 1901 लोगों को टीके लगे। वहीं शहर में प्राइवेट में श्री साईं हास्पिटल में 24 लोग ने टीकाकरण कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाँ दीपक वर्मा ने बताया कि सोमवार को 19617 लोगों को टीका लगाया गया है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष अब 51 फीसद लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

संबंधित समाचार