बरेली: सीबीगंज की लेबर कॉलोनी में कई लोग बुखार से पीड़ित
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज की लेबर कालोनी के कई लोग वायरल बुखार से ग्रसित हैं। कई निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें निजी अस्पतालों की निजी लैब से डेंगू के रैपिड कार्ड से पॉजिटिव आने की बात कहीं जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इन निजी अस्पतालों की ओर से स्वास्थ्य विभाग …
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज की लेबर कालोनी के कई लोग वायरल बुखार से ग्रसित हैं। कई निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें निजी अस्पतालों की निजी लैब से डेंगू के रैपिड कार्ड से पॉजिटिव आने की बात कहीं जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इन निजी अस्पतालों की ओर से स्वास्थ्य विभाग को सूचित नहीं किया गया है। जिससे इन मरीजों का एलाइजा टेस्ट भी नहीं हुआ है। भर्ती मरीजों के तीमारदारों के अनुसार प्लेटलेट्स बीस हज़ार तक पहुंच गए हैं। जिसके बाद निजी स्तर पर प्लेटलेट्स की व्यवस्था कर उसे मरीजों को चढ़वाया गया।
डॉक्टरों के क्लीनिक पर लग रहा मरीजों का ताता
बुखार के पैर पसारने के बाद कस्बे व गांव में निजी डॉक्टरों के क्लीनिक पर बुखार के मरीजों का तांता लग रहा है। बुखार न उतरने पर डॉक्टर उन्हें डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड के टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर लोग झोलाछापों का भी सहारा ले रहे हैं।
नगर निगम व स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही
वायरल बुखार के पांव पसारने के बाद भी फागिंग व स्प्रे की व्यवस्था नहीं की गई। जगह जगह गंदगी फैली हुई है। जिस कारण दर्जनों लोग बुखार की चपेट में आ गए जिसमें कई की हालत गंभीर है।
