अयोध्या: अनियंत्रित ट्रक घुसने से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना कैंट के मुमताज नगर स्थित हाईवे पर मैदे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक रेडीमेंट गारमेंट की दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रक के बोनट में आग लग गई। इस दौरान गारमेंट शॉप का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे …

अयोध्या। थाना कैंट के मुमताज नगर स्थित हाईवे पर मैदे से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक रेडीमेंट गारमेंट की दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रक के बोनट में आग लग गई। इस दौरान गारमेंट शॉप का लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे में घायल ट्रक चालक और क्लीनर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना कैन्ट के मुमताज नगर हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे से सटे कपड़े की दुकान अंश कलेक्शन में जा घुसा। हादसे के दौरान ट्रक के बोनट में आग लग गई, जिसके चलते दुकान में रखा लाखों का सामान भी जल कर राख हो गया, जबकि ट्रक के सवार खलासी 30 वर्षीय महेंद्र पुत्र बाबूलाल व चालक 35 वर्षीय सीता राम पुत्र गोवर्धन निवासी सतनापुर जिला भरतपुर राजस्थान को गम्भीर चोटें आई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कैन्ट पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक में लगी आग पर काबू पाया और हादसे में घायल ट्रक चालक व खलासी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर ने बताया कि आग की लपटें इतनी जोरदार थीं कि उनपर काबू पाने में घंटों समय लग गया। थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप ने बताया कि पीड़ित दुकानदार पवन की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार